दिनांक: 29 अप्रैल 2026
स्थान: विद्यालय प्रांगण
विद्यालय में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को हिंदी कहानी वाचन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा अभिव्यक्ति कौशल को सुदृढ़ करना था। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति, सृजनात्मकता एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए रोचक, प्रेरणादायक तथा ज्ञानवर्धक कहानियाँ प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों का मूल्यांकन भाषा-शैली, विषय- वस्तु, प्रस्तुति, उच्चारण, आत्मविश्वास तथा मौलिकता के आधार पर किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को अत्यंत सफल बनाया। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किए गए तथा उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विजेताओं के नाम
प्रथम पुरस्कार
द्वितीय पुरस्कार
तृतीय पुरस्कार